राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में पूर्व प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के शारिरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास में आंगनबाड़ी केन्द्रों की भूमिका
📚 Volume 2, Issue 5, September-October 2026 |
Published on : 08-10-2026
Published
Authors
Abstract
प्रारम्भिक बाल्यावस्था मानव जीवन का अत्यन्त संवेदनशील एवं निर्णायक चरण है, जहाँ बच्चे के भविष्य की आधार शिला निर्मित होती है। इस अवधि को न केवल शारीरिक वृद्धि के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है बल्कि बच्चे के मानसिक एवं संवेगात्मक विकास के दृष्टिकोण से भी यह अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सिगमंड फ्रायड के अनुसार जीवन के प्रारम्भिक वर्षों (0-6 वर्ष) में अनुभव, पालन-पोषण और वातावरण बच्चों के भावी व्यक्तित्व, मानसिक एवं भावनात्मक विकास की नींव रखते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की नई शैक्षिक संरचना (5$3$3$4) का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना है। एन. ई. पी. 2020 आँगनवाड़ी केन्द्रों को प्राथमिक विद्यालयों के साथ जोड़कर तथा उसके कार्यकत्र्ताओं को विभिन्न कार्यक्रम उन्मुखी गतिविधियाँ एवं प्रशिक्षण प्रदान करके खेल अथवा गतिविधि आधारित शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इस प्रकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आँगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 0-6 आयु वर्ग के बच्चों को उनकी स्वास्थ्य, रक्षा, देखभाल के साथ-साथ उन्हें पूर्व-प्राथमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित करती है।
Keywords
NEP 2020
India
Publication Details
Research Area
Education
Country
India
Published
October 8, 2026